ईजा रेडियो । ऑडियो सीरीज
ईजा रेडियो – सीधे पहाड़ से
इमेजिन कीजिये पहाड़ों पर सफ़ेद बर्फ गिरी हो, और उसपर सुबह के सूरज की पहली किरण का गिरना, घाटिओं में बहती नदिया सोने सी दमक रही हो, और जब किसी अनजाने मोड़ पर हिमालय अपने किसी नए रूप में प्रकट होता है
— तब सिर्फ ये दृश्य नहीं होते, बल्कि इनमे छुपी होती हैं अनगिनत कहानियाँ । और इन कहानियों को जब कोई फोटोग्राफर अपने कैमरे के व्यूफ़ाइंडर से देखता है और महसूस करता है, और उसकी उँगलियाँ कैमरे के क्लिक बटन पर और एक खचाक की साउंड के साथ वो कहानियां तस्वीरों में कैद हो जाती है !







